School Girl Pregnant: Abominable act surfaced from Surajpur district… Real uncle made physical relationship many times… 9th student pregnant
School Girl Pregnant

सूरजपुर। School Girl Pregnant : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 9वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। लड़की से दुष्कर्म उसके ही अपने चाचा ने किया है। बताया गया है कि जान से मारने की धमकी देकर कई बार वह लड़की से शारीरिक संबंध बना चुका था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई फिर पता चला की लड़की गर्भवती हो गई है। इसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

14 साल की लड़की से उसके ही चाचा निरापत बछाड़ ने कुछ महीने पहले जबरदस्ती रेप किया था। लड़की ने उसे रोक था। मगर वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया था। ऐसे ही धमकी देकर वह लड़की से कई बार संबंध बनाता रहा। लड़की भी डर की वजह से चुप थी।

तबीयत बिगड़ी तो पहुंचाया हॉस्पिटल

बताया गया कि कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। जहां पता चला की लड़की गर्भवती है। इस पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। तब उसने रो-रोकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। ये पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

रायगढ़ भागते समय गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने आरोपी (School Girl Pregnant) के घर पर दबिश दी। मगर वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि आरोपी घर से भागकर ट्रेन से कोलकाता जा रहा है। इस पर पुलिस ने स्टेशन जाकर भी तलाश की। लेकिन वो स्टेशन में भी नहीं मिला। इस बीच पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी बस से रायगढ़ की ओर किसी से बस से निकला है। जिसके बाद पुलिस ने उस बस का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RO - 12460/ 2 RO - 12460/ 2