Friday, March 29, 2024
HomeदेशEmbarrassing News : जुए में पत्नी को दांव पर लगाया पति…हारने के...

Embarrassing News : जुए में पत्नी को दांव पर लगाया पति…हारने के बाद पत्नी को किया इस काम के लिए मजबूर

पूर्व अहमदनगर। Embarrassing News : मेरठ लिसाड़ी गेट के पूर्व अहमदनगर से एक बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। यह जुआ खेलते समय पति ने पत्नी को लगाया दांव पर, फिर हारने के बाद बीवी को जबरदस्ती उसे दोस्त के पास भेजना चाहता था, लेकिन महिला थाने आ गई।

एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जुआ खेलने के दौरान एक शख्स ने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया और खेल के अंत में उसे हार बैठा। जैसे ही इस बात की जानकारी पत्नी को हुई, वह डर गई। वह तत्काल थाने पहुंची और पुलिस के सामने पति की करतूत को बया किया।

दोस्त के पास जाने पर किया मजबूर

पीड़िता के अनुसार उसका पति और उसका दोस्त अक्सर जुआ खेलते हैं। वह जुए में पैसे लगाते थे, लेकिन इस बार वह ऐसी हरकत करेंगे, उसे पता नहीं था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे जबरन दोस्त के पास भेजना चाहता है। उसे डर लगने लगा तो वह सीधे थाने आ गई। महिला ने बताया कि उसे अब समझ में नहीं रहा है कि वह अब आगे क्या करे। वह कैसे घर जाए। महिला ने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

पूरा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट के पूर्वा अहमदनगर का है। महिला ने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका पति नशे का आदी है। महिला के अनुसार, उसके पति को जुए और शराब की बुरी लत है। वह अक्सर अपने साथियों के साथ जुआ खेलते रहता है। उसकी आदत से वह काफी परेशान रहती है। महिला के मुताबिक, उसका पति घर आया तो कहने लगा कि वह उसे जुए में हार चुका है। वह उसके दोस्त (Embarrassing News) के पास चली जाए।

जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी पुलिस

वहीं, इस पूरे मामले पर लसेड़ी थाने के पुलिस अधिकारी ने महिला को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। साथ पति के खिलाफ दर्ज महिला की शिकायत पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस की एक टीम उसके पति से संपर्क साधने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक (Embarrassing News) पति से बात करके ही मामले में आगे किसी भी चीज का खुलासा हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments