Sunday, October 25, 2026
Home क्राइम Seized 400 Cases Of Liquor Worth 2 Crores : पुलिस को संदेह,...

Seized 400 Cases Of Liquor Worth 2 Crores : पुलिस को संदेह, कहीं यह चुनावी पूर्व की तैयारी तो नहीं… ?

441

महासमुंद। Seized 400 Cases Of Liquor Worth 2 Crores : दो करोड़ की 400 पेटी शराब महासमुंद पुलिस ने मय ट्रक जब्त करने में सफल रही है। शराब की 400 पेटियां बड़े ट्रक में भूसे के बीच आरोपी छिपाकर बीजापुर लेकर जा रहे थे। पुलिस को संदेह है की इतनी बड़ी तादात में बीजापुर ले जाई जा रही शराब चुनाव पूर्व की तैयारी के लिए यह खेप ले जाइ जा रही होगी। हालाकि अभी पूछताछ के बाद ही अधिकृत तौर पर और नया खुलासा होगा।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिघोडा पुलिस(Sighoda police) ने एक ट्रक से 400 पेटी शराब जप्त की है, जिसकी कीमत दो करोड़ तीस लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस को आशंका है कि इतने बड़े पैमाने पर बीजापुर जैसे इलाके में शराब ये लोग आखिर लेकर जा किसके लिए रहे थे। संदेह जताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व की तैयारी हो सकती है।

पुलिस को खबर मिली कि, दो लोग ट्रक में भरकर भारी मात्रा में शराब झारखंड से लेकर बीजापुर जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी, जिसके बाद पुलिस को एक ट्रक आता दिखा। तलाशी लेने पर पुलिस को 400 पेटी गोवा शराब मिली जिसकी कीमत दो करोड़ तीस लाख रुपये से भी ज्यादा आंकी गई है। साथ ही आरोपियों के पास से 8100 कैश बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 34(2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।