Monday, March 16, 2026
Home क्राइम Sex racket: तीन मंजिले बिल्डिंग में चल रही थी देह व्यापार की...

Sex racket: तीन मंजिले बिल्डिंग में चल रही थी देह व्यापार की दुकान, पश्चिम बंगाल की 6 महिलाओं सहित दो पुरुष गिरफ्तार,पंटर बन कर पहुंची पुलिस

376

इंदौर। Sex racket: इंदौर शहर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मामला खजराना पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां ​के मनोरमागंज में एक तीन मंजिले बिल्डिंग में देर रात को पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से छह महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद के साथ ही नकदी भी बरामद की है। पकड़ी गई महिलाओं में से दो बंगाल की है।

Sex racket: पुलिस को मुखबिर से यहां गलत काम की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिसकर्मी को दो हजार के नोट के साथ पंटर बनाकर भेजा। पुष्टि होने के बाद पुलिस ने वहां पर दबिश देकर वहां से छह महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।

Sex racket: इनमें से दो महिलाएं कोलकाता, बंगाल की है। पुलिस ने यहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी हासिल की है। पुलिस ने बताया कि यह महिलाएं कुछ महीने पहले ही इस फ्लैट में आई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।