Sex Racket: Spa center raided on suspicion of sex racket, 4 girls and youth taken into custody by police, police is inquiring
Sex Racket

अंबिकापुर। Sex Racket : अंबिकापुर में स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा है। बिना लाईसेंस के संचालित हो रहे इस स्पा सेंटर में अन्य राज्यों की भी लड़कियां पकड़ी गयी है। सभी स्पा बिना अनुमति के अवैध से संचालित हो रही थी। पुलिस ने चार लड़कियों को भी हिरासत में लिया है। वहीं स्पा सेंटर को निगम ने सील करने की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा सेंटर की जानकारी मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध स्पा सेंटर पर दबिश दी।

पुलिस ने स्पा सेंटर में मौजूद कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया है। वहीं चार लड़कियों को भी पकड़ा गया है। ये सभी लड़कियां अन्य राज्यों की है, जो यहां लंबे समय से स्पा सेंटर में काम कर रही थी। पुलिस अब इन लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में कुछ अवैध गतिविधि भी संचालित होने की खबर थी। लिहाजा पुलिस इस मामलें में पूछताछ के बाद विस्तृत जानकारी साझा करेगी।

जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर से 4 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक कार्य संचालित हो रहे थे। स्पा सेंटर चलाने का कोई प्रमाणित दस्तावेज नहीं मिला है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवधारी कालोनी रिंग रोड का मामला बताया जा रहा है।

  • RO12618-2