Sisters Locked in Room: 2 sisters of double MA were locked in the house for 1 year… a lot of stench was coming from the house… police is explaining but…?
Sisters Locked in Room

पानीपत। Sisters Locked in Room : एक हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा के पानीपत में 2 बहने पिछले एक साल से कमरे में बंद है। उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पड़ोसियों ने उन्हें घर में बंद देखकर आज पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों बहनों की बेहद बुरी हालत में रेस्क्यु करने की कोशिश कर रहे है। हालाँकि पुलिस खिड़की के जरिए युवतियों से बातचीत की कोशिश कर रही है, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोल रही हैं। खिड़की से बाहर काफी बदबू आ रही है। इतना ही नहीं कमरे के भीतर अंधेरा भी है।

ताई बोली- किसी रिश्तेदार से नहीं है नाता

महिला कमला ने बताया कि वह काइस्तान मोहल्ला की रहने वाले है। वह इन दोनों युवतियों की ताई लगती है। उसके देवर दुलीचंद कि करीब 10 साल पहले कैंसर से मौत हो गई। जबकि उसकी देवरानी शकुंतला का 5 साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मां-बाप की मौत के बाद दोनों बेटियां एक निजी कंपनी में काम करती थीं।

पिछले 1 साल से दोनों ने खुद को भीतर ही बंद कर लिया। बड़ी बेटी सोनिया 35 वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी चांदनी की उम्र 34 साल है। उन्होंने डबल MA की पढ़ाई की हुई है।

मंदिर के पुजारी से लेती हैं प्रसाद

घर के साथ में स्थापित श्री चित्रगुप्त मंदिर के पुजारी कन्हैया कौशिक ने बताया कि दोनों में से एक ही बहन उनसे बात करती है। दूसरी बहन को न कभी देखा और न ही उसकी कभी आवाज सुनी है। एक बहन खिड़की से कहती है कि पंडित जी प्रसाद दे देना।

जब उसे प्रसाद, लंगर आदि देने जाते हैं, तो वह मामूली सा ही दरवाजा खोलती है और प्रसाद लेकर फिर बंद कर देती है। घर के भीतर कुछ नहीं दिखता है, क्योंकि दरवाजा बंद है। वहीं, एक युवती खिड़की से आवाज लगाकर पड़ोसियों से भी कभी-कभार कुछ खाने का मांग लेती थी। रेहड़ी चालक भी पपीता या अन्य कोई फल काट कर छोटे-छोटे टुकड़े कर के खिड़की के नीचे से पकड़ा देता था।

दोनों बहनें है डबल MA

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ दोनों बहनें डबल MA हैं। देते हुए ताई कमला ने बताया कि दोनों बहनों ने जब खुद कमाना शुरु किया, तो उनसे लगभग फैमली के अन्य सदस्यों से बोल-चाल कम हो गई थी। उनके पास आना-जाना भी कम हो गया था।

मां, अपनी मौत से 2 महीने पहले तक भी दोनों बेटियों की शादी के लिए रिश्ता देख रही थी। वहीं, स्थानीय निवासियों ने बताया कि दोनों में से एक बहन की कुछ समय पहले गिरने से पैर में चोट लग गई थी। अब उसकी रीढ़ की हड्‌डी में भी चोट बताई गई है।

RO - 12460/ 2 RO - 12460/ 2