Sunday, September 13, 2026
Home Breaking बेटा बोला-पापा ने काटी मम्मी की गर्दनः अवैध संबंध नहीं थी हत्या...

बेटा बोला-पापा ने काटी मम्मी की गर्दनः अवैध संबंध नहीं थी हत्या की वजह, मकान के लिए किया पत्नी का मर्डर

278
Oplus_131072

संभल में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना मकान में छोटे भाइयों के रहने को लेकर हुए विवाद के चलते हुई। पति चाहता था कि पत्नी खेत पर काम करे या उसके साथ पंजाब जाकर मजदूरी करे। जबकि घर में उसके दो छोटे भाई रह रहे थे। इसी बात को लेकर पिछले चार महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

पत्नी की हत्या करने के बाद, पति तीन बेटों के साथ पुलिस चौकी पहुंचा और अपना जुर्म कबूल किया। उसने पत्नी पर बेवफाई का गंभीर आरोप भी लगाया। हत्यारे पति ने पुलिस को सारी कहानी बताई। जिससे पुलिस हैरान रह गई। फिर पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

12 साल पहले हुई थी शादी

मृतक महिला का नाम राखी था। उसकी शादी सोनू सैनी से 12 साल पहले हुई थी। राखी के तीन बच्चे हैं। जिनमें एक 8 साल का, दूसरा 6 साल का और तीसरा 4 साल का है। राखी की बहन शांति ने बताया कि वह घटना के समय वहां नहीं थी। लेकिन बच्चों ने कहा कि चार लोगों ने मिलकर राखी की गर्दन काटी है।

शांति ने बताया कि डेढ़ महीने से दोनों के बीच लड़ाई चल रही थी। सोनू उसे पंजाब जाने के लिए भी कह रहा था। राखी उसके साथ आने के लिए तैयार थी, लेकिन सोनू ने उसे आने नहीं दिया। शांति ने कहा कि राखी ने उसे फोन किया था, लेकिन उसके बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।