Sunday, March 15, 2026
Home देश Sonali Phogat Death Case: गोवा के कर्ली क्लब का मालिक गिरफ्तार, बाथरूम...

Sonali Phogat Death Case: गोवा के कर्ली क्लब का मालिक गिरफ्तार, बाथरूम में मिला ये सामान, CCTV फुटेज से…

502

पणजी। Tik tok star और bjp leader Sonali Phogat की मौत के मामले में Goa Police ने बड़ा एक्शन लिया है. Police ने Goa के कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही Police ने क्लब के बाथरूम से Drugs भी जब्त किया है।

पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. इस केस में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. फोगाट का पीए सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर पुलिस की हिरासत में हैं।

बता दें कि सोनाली के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे. वहीं, Goa Police ने एक CCTV फुटेज भी जब्त किया है, उसमें सुधीर बोटल से सोनाली को कुछ पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन सोनाली बार-बार उसे रोक रही हैं, और वो पदार्थ पीने से बच रही हैं।

इस मामले में पुलिस को संदेह है कि पदार्थ MDMA ड्रग है, जो सोनाली को दिया जा रहा है. इस बात की पुष्टि करने के लिए केमिकल जांच करवाने की बात कही जा रही है।

एक प्रतिष्ठित मीडिया में प्रकाशित आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई के बयान के मुताबिक, सोनाली फोगाट के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे, आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, पूछताछ में हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया गया था।