Tuesday, March 10, 2026
Home Uncategorized Sonia Gandhi Message : सोनिया गांधी के शब्दभेदी प्रहार के साथ संदेश...

Sonia Gandhi Message : सोनिया गांधी के शब्दभेदी प्रहार के साथ संदेश भी…! सुने

437

रायपुर। Sonia Gandhi Message : कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को छोड़कर देश और पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यह देश के लिए कठिन चुनौतियों का समय है, जब भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि देश की एकता और समानता की धुरी है। हम देश के लिए लड़ते हैं। अब समय आ गया है कि हम जनता की आवाज बनें। धर्म, जाति या भाषा के बजाय हम सबकी आवाज बनें। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होगी।

मोदी सरकार पर हमला

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Message) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत का माहौल है। भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं। देश की आर्थिक स्थिति खराब है। देश की महिलाएं, अनुसूचित जाति आदिवासी और अल्पसंख्यक परेशान हैं। अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है।