Saturday, March 14, 2026
Home पुलिस SP की पहल: पुलिस के सहयोगियों का रखा मान…शाल श्रीफल देकर किया...

SP की पहल: पुलिस के सहयोगियों का रखा मान…शाल श्रीफल देकर किया सम्मान.

351

कोरबा। जिले के कैप्टन कूल हर उत्सव को यादगार बनाने नवाचार करते रहे है। इस कड़ी में आज गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर एसपी भोज राम पटेल के निर्देश पर सभी थाना चौकियों में पुलिस के सहयोगियों का मान रखा गया और उन्हे शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया ।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में लगातार नया इतिहास गढ़ रहे है । इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक या जनप्रतिनिधियों कराने और इस पावन पर्व पर पुलिस के सहयोगी एवं समाजसेवियों का सम्मान किया करने की निर्देश जारी किया था।


एसपी के निर्देश का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना का झंडारोहण गणमान्य नागरिकों से कराया गया साथ ही पुलिस सहयोगी एवम समाजसेवी महिला पुरुषों को थाना /चौकी में बुलाकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया ।पूरे जिले में पुरुष एवम महिला सहित कुल 88 संगी संगिनियों का सम्मान किया गया।