Friday, March 29, 2024
HomeदेशStory of Lesbian : तस्वीर की लेस्बियन का वीभत्स चेहरा…अपनी ही बेटी...

Story of Lesbian : तस्वीर की लेस्बियन का वीभत्स चेहरा…अपनी ही बेटी को दी दर्दनाक मौत…झांसे में आकर इस मां ने तबाह की अपनी जिंदगी…सच्चाई सुनकर सिहर उठेंगे

डेस्क। Story of Lesbian : 45 साल की किकी मुद्दार नाम की महिला लंदन पुलिस को इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके बताती है कि उसकी पड़ोस में रहने वाली 35 वर्षीय पॉली चौधरी सुसाइड करने की कोशिश कर रही है। पुलिस जब वहां पहुंची तो उसके होश फाब्ता हो गए। पॉली वहां पर फूट-फूट कर रो रही थी। वहीं, पर सुसाइड का फंदा लगा था। इतना ही नहीं एक 8 साल की बच्ची का शव पड़ा था, जिसके बदन पर 50 जख्मों के निशान थे। घटना 29 अगस्त 2013 की है।

घटना स्थल पर पुलिस को एक लेटर मिला जिसे पॉली ने लिखा था। उसमें अपनी बेटी आएशा अली के मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था। पुलिस को पहली नजर में लगा कि पॉली ने ही अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या की है। लेकिन जब पूरी तफ्तीश की गई तो मामला दंग करने वाला निकला। आइए पूरी कहानी बताते हैं।

पॉली की कहानी यहां से होती है शुरू

कहानी 1979 में लंदन के एक बांग्लादेशी परिवार से शुरू होती है, जहां पॉली की जन्म हुआ। The Mirror के मुताबिक,पॉली का जीवन शुरू से मुश्किल भरा रहा। कॉलेज में वो अपने बॉयफ्रेंड से प्रेग्नेंट हो गई। जब पैरेंट्स को इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे बहुत डांटा और उसका अबॉर्शन करा दिया। इसके बाद अपने किसी परिचित युवक से उसकी शादी करा दीं।

पहले पति को छोड़ा की दूसरी शादी

पॉली को उसका पति मारता-पीटता रहता था। कुछ वक्त तक तो पॉली पति का जुर्म बर्दाश्त करती रही। लेकिन जब अत्याचार ज्यादा बढ़ गया तो उसने उसे छोड़ दिया। फिर एक लॉ फर्म में काम सेक्रेटरी की जॉब शुरू की। यहां पर उसकी मुलाकात अफसर अली से हुई। दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ और जल्द दोनों ने शादी कर ली। कपल की जिंदगी ठीक गुजर रही थी, तीन बच्चे हुए। जिसमें आएशा सबसे छोटी थी। उसका जन्म साल 2004 में हुआ था। पॉली एक अच्छी बीवी और मां थी। सबका बेहतरीन तरीके से ख्याल रखती थी।

किकी आई जिंदगी में और तबाह हो गई दुनिया

फिर इनकी जिंदगी में किकी आई। साल 2007 पड़ोस में किकी मुद्दार रहने आई। उसकी कोई फैमिली वहां नहीं रहती थी। वो अकेली रहती थी। किकी और पॉली की जल्द ही दोस्ती हो गई। किकी लेस्बियन थी और उसे पॉली से पागलों वाला प्यार हो गया। वो उससे मिले बिना नहीं रह पाती थी।किसी ना किसी बहाने वो पॉली के घर आ जाती थी। उसे जलन होती थी क्योंकि पॉली की अपनी फैमिली थी। वो पॉली को उसके फैमिली से दूर करना चाहती थी। लेकिन पॉली के मन में क्या है ,उसे पसंद करती है नहीं करती है उसे कुछ पता नहीं था। प्यार एकतरफा था।

कैंसर का बहाना बनाकर किकी आई करीब

पॉली वो फंसाने के लिए किकी ने एक चाल चली और बताया कि उसे कैंसर है और कभी भी मर सकती है। जिसे सुनकर पॉली को हमदर्दी हो गई और उसके साथ ज्यादा वक्त गुजारने लगी। दोनों काफी नजदीक आ गए थे। पॉली के पति अफसर अली को किकी का घर आना जाना पसंद नहीं था, उसे शक हो गया था। साल 2011 में उसने तय किया कि वे लोग अपना घर बदल लेंगे ताकि किकी का बार-बार आना ना हो पाए। किकी को जब इस बात का पता चला तो कैंसर का बहाना बनाकर वो उसके घर ही रहने आ गई। जब किकी के रहते हुए ज्यादा दिन हो गए तो अफसर अली ने इसका विरोध जताया। जिसके बाद पॉली को अफसर अली को ही छोड़ने का फैसला कर लिया।

पॉली पति को छोड़ हुई अलग

वो अपने तीन बच्चों के साथ पति से अलग हो गई। साल 2013 में जब वो अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी तो किकी भी वहां आ गई। लेकिन अभी भी उसके प्यार में बच्चे रोड़ा बने थे। बता दें कि पॉली और किकी के बीच फिजिकल रिलेशनशिप नहीं बना था। पॉली अपने बच्चों से बहुत प्यार करती थी और उनके साथ ही सोती थी। लेकिन किकी उससे बहुत प्यार करती थी और उसके साथ फिजिकल होना चाहती थी।

किकी की साजिश में फंसी पॉली

किकी ने शातिर चाल चलते हुए फेसबुक पर दो फेक आईडी बनाई। जिम्मी चौधरी और SkyMan’ नाम की दो फेसबुक आईडी बनाई। जिम्मी चौधरी बनकर वो पॉली के साथ बातचीत करने लगा। फेसबुक चैट से पुलिस को पता चला कि दोनों के बीच अफेयर हो गया था। दोनों मिले नहीं थे। जिम्मी बार-बार पॉली से किकी के साथ रिलेशनशिप बनाने के लिए कहता था। वो बताता था कि उसकी आत्मा किकी में हैं। जिम्मी के कहने पर वो किकी के साथ सोने लगीं। उसे लगता था कि जिम्मी की आत्मा उसमे है। इतना ही नहीं किकी पॉली को बच्चों दूर करना चाहती थी। इसलिए तांत्रिक SkyMan बनकर वो पॉली से बात करने लगी। उसे पता चल गया था कि वो अंधविश्वासी है।

बेटी को दी दर्दनाक मौत

पॉली को फेक तांत्रिक बनकर फंसाया और कहा कि बेटी आएशा के अंदर भूत-प्रेत का साया है। उसे भगाने के लिए आएशा को टॉर्चर करना होगा। जिसके बाद एक मां अपनी बेटी को बेरहमी से मारती-पिटती थी। मौके का फायदा उठाकर किकी भी उसको सताने लगी। साल 2013 में जब गर्मी की छुट्टी हुई तो आएशा पर जुल्म और बढ़ गए। एक दिन किकी और पॉली ने उसे दीवार पर मारा जिसकी वजह से सिर पर भयानक चोट आई और उसकी मौत हो गई।

पॉली और किकी पहुंची सलाखों के पीछे

पुलिस (Story of Lesbian) ने जब जांच किया तो पता चला कि जिम्मी चौधरी और तांत्रिक कोई और नहीं बल्कि किकी ही थी। वो जिमी को अपना बनाने के लिए इतनी भयानक साजिश रची थी।1 अक्टूबर 2013 को किकी और जिमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों ही महिलाओं को आएशा की हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई। किकी को 18 साल जेल की सजा, जबकि पॉली को 13 साल जेल की सजा सुनाई गई। पूरी कहानी वाकई दहलाने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments