Sunday, November 1, 2026
Home Breaking CG CRIME : धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

329

The Duniyadari: रायपुर-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को क्षेत्र के एक गुंडा बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है l

इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में क्षेत्र के गुण्डा बदमाश मोहम्मद यासीन उर्फ शेरू के कब्जे से धारदार चाकू के साथ हिरासत में लिया गया, जिनकी कब्जे से धारदार चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना मौदहापारा में आर्म्स एक्ट एवम् अन्य अपराध पंजीबद्ध है, जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है ल

नाम आरोपी-  मोहम्मद यासीन उर्फ शेरू, पिता मोहम्मद नासिर खान, उम्र 27 वर्ष साकिन अफ़रोज़ बाग के पास, मौदहापारा थाना मौदहापारा