Super Blue Moon : 30 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, दिखेगा सबसे चमकीला और बड़ा चांद

0
127

नई दिल्ली। Super Blue Moon : अगर आपको भी चांद देखने का काफी शौक है, तो यह खबर आपके लिए ही है। 30 अगस्त को आसमान में ब्लू सुपरमून नजर आने वाला है। सुपर ब्लू मून इस साल का तीसरा सबसे बड़ा चांद होगा। 30 अगस्त को चांद का साइज रोज की तुलना में 7 प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। ऐसा नजारा दोबारा देखने के लिए आपको कई सालों का इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए इसे अपनी आंखों में जरूर कैद करें। ब्लू सुपरमून हर 2 या 3 साल के बाद ही देखने को मिलता है। अब ऐसी घटना साल 2026 में देखने को मिल सकती है।

बता दें कि साल 2018 में ब्लू सुपरमून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से 3,57,530 किमी की दूरी पर था, जबकि 30 अगस्त को चंद्रमा 3,57,344 किमी और भी करीब होगा। लेकिन ब्लू मून का अर्थ ये नहीं है कि आपको चांद का कलर आपको ब्लू दिखाई देगा। दरअसल, चंद्रमा नारंगी रंग का दिखाई देगा। आइए, हम आपको बताते हैं कि ब्लू सुपरमून कब और कहां देख पाएंगे। खगोलीय घटनाओं के कारण न्यू मून, फुल मून, सुपर मून और ब्लू मून दिखाई देता है। हर 2 से 3 साल में दिखने वाले ब्लू मून का साइज बड़ा होता है। साथ ही इसका कलर भी काफी अलग नजर आता है।
एक महीने में दो बार फुल मून निकलते हैं। दूसरा वाला फुल मून ब्लू मून माना जाता है। आखिरी बार 2018 में ब्लू मून देखने को मिला था। नासा के अनुसार, चांद सामान्य दिनों की तुलना में ऐसे दिनों में ज्यादा चमकीला नजर आता है। ऐसी घटनाएं तभी होती हैं, जब चांद पूरा होता है। इसकी कक्षा पृथ्वी के सबसे निकट होती है। साल 2018 में एक वर्ष में दो ब्लू मून थे। केवल दो महीने के अंतर में एक चंद्र ग्रहण था। वहीं, अब अगली बार साल 2037 में दो ब्लू मून देखने को मिलेंगे।

किस समय देख पाएंगे ब्लू मून

30 अगस्त को जैसे ही सूर्यास्त होने लगेगा, उस दौरान इस शानदार नजारे को आप देख सकते हैं। 30 अगस्त 2023 को रात 8 बजकर 37 मिनट पर सुपर ब्लू मून ज्यादा चमकीला और बड़ा दिखाई देगा। जिस समय ब्लू मून निकलेगा, उस दौरान भारत में दिन का समय होगा। ये अमेरिका में दिखाई देगा। वहीं, भारतीय इसे अपने फोन पर इस ब्लू मून को देख पाएंगे। यह नजारा बहुत दिलचस्प होगा क्योंकि इसके बाद सीधे तीन साल बाद ऐसा चांद देखने को मिलेगा।