Thursday, July 30, 2026
Home Breaking हाथियों का आतंक: 11 किसानों के धान की फसल को चौपट कर...

हाथियों का आतंक: 11 किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया, ग्रामीणों में डर का माहौल….

263

The Duniyadari:कोरबा- कोरबा जिले में वापसी के बाद हाथियों का आतंक जारी है। वनमंडल में अब कुल हाथियों की संख्या 63 हो गयी है। करतला और कुदमुरा रेंज में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए 11 किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया है। वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल से एक दंतैल हाथी पहुंचा है। जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें कि कटघोरा वन मंडल में 50 हाथी पसान रेंज के बनबांधा जंगल में है। जिले के दोनों वन मंडल में हाथियों की संख्या 113 पहुंच गई है। कोरबा वनमंडल में लंबे समय बाद हाथियों का झुंड आया है। कुदमुरा रेंज में 13 हाथी जिल्गा बरपाली के आसपास घूम रहे हैं।

बरपाली धान खरीदी केंद्र के पास हाथियों को देखा गया। करतला रेंज में हाथियों का झुंड दूसरे दिन भी बड़मार जंगल में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों को जंगल न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की समझाइश वन विभाग द्वारा दी गई है। गांवों में लगातार मुनादी कराई जा रही है।