Wednesday, August 19, 2026
Home देश TET के प्रवेश पत्र पर छाप दी सन्नी लियोन की फोटो, स्क्रीनशॉट...

TET के प्रवेश पत्र पर छाप दी सन्नी लियोन की फोटो, स्क्रीनशॉट वायरल हुआ तो जांच के आदेश

470

Sunny Leone News: कर्नाटक में बीते 6 नवंबर को हुए कर्नाटक टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (KAR TET-2022) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर उसकी जगह एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) की तस्वीर छाप दी। इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब राज्य के शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंची तो गड़बड़ी का पता चला:
6 नवंबर को हुई परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थी रूद्रप्पा कॉलेज में अपने सेंटर पर परीक्षा देने पहुंची। उसने जब पवेश पत्र दिखाया तो उस पर सनी लियोन की तस्वीर छपी थी। इसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने साइबर क्राइम पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस का क्या कहना है?
पुलिस का कहना है कि यह गड़बड़ी परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान फोटो अपलोड करने में हुई होगी। अभ्यर्थी ने गलती से सनी लियोन की तस्वीर अपलोड कर दी होगी। वही फोटो प्रवेश पत्र पर प्रिंट हो गया। उधर, अभ्यर्थी का कहना है कि उसने खुद परीक्षा का फॉर्म भर नहीं भरा था बल्कि अपने एक करीबी से फॉर्म भरवाया था।