Wednesday, October 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ खड़े ट्रक से एक के बाद एक टकराई पुलिस की तीन गाड़ियां,...

खड़े ट्रक से एक के बाद एक टकराई पुलिस की तीन गाड़ियां, आरक्षक की मौत, ASI सहित अन्‍य घायल

364

कवर्धा। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाईवे में खड़े ट्रक से एक के बाद तीन वाहन जा टकराई। इस हादसे में एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है। घटना कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम सिंघनपुरी के पास हुई है। खड़े ट्रक से पुलिस की 3 गाड़ियां भिड़ गई।

 

वहीं हाईवे किनारे ट्रक को खड़ा करने वाला वाहन चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रहीं है। जानकारी अनुसार तीनों हादसे रात 12 से 1 बजे के बीच हुए हैं। हादसे में बाइक सवार पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे (32) की मौत हुई है।

 

प्रत्यक्षदर्शीयों से मिली जानकारी अनुसार घटना के समय जवान ने हेलमेट पहना हुआ था। वहीं पेट्रोलिंग गाड़ी स्कॉर्पियो पर सवार सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई कौशल साहू, विजय कश्यप घायल हुए हैं। वहीं मदद के लिए पहुंची डायल 112 का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है।

रात के समय थाना में जानकारी मिलने के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल पहुंचे से पहले ही आरक्षक नेतराम धुर्वे की मौत हो गई थी। सोमवार को शव का पीएम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा जांच की जाएगी।