Thursday, May 28, 2026
Home देश Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, 4 बोगियों के...

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, 4 बोगियों के शीशे टूटे; PM मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

284

लखनऊ/अयोध्या। Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना रूक नहीं रही है। मंगलवार को गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। ट्रेन की 4 बोगियों के कई शीशे टूट गए हैं।

हालांकि, इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। यह पथराव अयोध्या के सोहावल स्टेशन के पास किया गया। बता दें कि 3 दिन पहले यानी 7 जुलाई को ट्रेन को पीएम मोदी ने ट्रेन को गोरखपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

SSP अयोध्या राजकरन नैय्यर ने बताया, 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये लोग बकरी चराने वाले हैं। उनकी 6 बकरियां वंदे भारत ट्रेन से कट गई थीं। इसी आवेश में उन्होंने ट्रेन पर पत्थर फेंके।

वहीं, नॉर्दर्न रेलवे की सीनियर DCM रेखा शर्मा ने बताया, ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है। ट्रेन में CCTV लगे हैं, उसकी फुटेज निकलवाई जा रही है। जांच में इससे मदद मिलेगी।

बता दें कि पत्थरबाजी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले बीती 26 फरवरी को मैसूर चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई थी। यह घटना कृष्णराजपुरम और बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशन के बीच हुई थी। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में अभी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था।

इसके अलावा केरल में भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई थी। इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के ई1 कोच पर पथराव किया गया था। यह ट्रेन दिल्ली से देहरादून जा रही थी। 18-19 जून को इस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई थी।