Monday, April 6, 2026
Home देश VIDEO: कलेक्टर और एसपी पर ऐसा चढ़ा होली का रंग, और...

VIDEO: कलेक्टर और एसपी पर ऐसा चढ़ा होली का रंग, और फिर थिरकने लगे पैर…

487

रतलाम।दो साल से कोरोना की वजह से आम जनता के साथ ही पुलिसकर्मियों की होली भी फीकी ही रही लेकिन इस बार आम जनता ने जहां पूरे उल्लास के साथ होली और धुलेंडी का पर्व मनाया तो रात-दिन सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों ने शनिवार को जमकर होली खेलकर माहौल को और रंगीन कर दिया। जिले के मुखिया कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी भी होली के रंग में पूरी तरह रंगे रहे। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर ठूमके लगाए।

आधे दिन पूरी धमाल मस्ती

पुलिस की होली काफी चर्चित रही है और दो साल बाद फिर से वही रंग दिखाई दिया। शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक हर पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगा हुआ था। हर मिलने वाले या पहचान वाले को रंगना ही उनका ध्येय था। दोपहर बाद उनकी मस्ती कम हुई और फिर से अपनी ड्यूटी में पूरा पुलिस अमला लग गया। थानों पर भी होली का खूब रंग चढ़ा। हर कोई रंग में ही नजर आया।