Thursday, March 28, 2024
Homeदेश Wife Exchange : पार्टी का हिस्सा बनाना चाह रहा था पति, मना...

 Wife Exchange : पार्टी का हिस्सा बनाना चाह रहा था पति, मना करने पर दी ये खौफनाक सजा…

न्यूज डेस्क।पति पत्नी का रिश्ता बेहद ही पवित्र माना जाता है। पति पत्नी शादी के वक्त साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं और हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ देने की बात करते हैं। पति भी अपनी पत्नी की रक्षा करने की कसम खाता है लेकिन एक पति ने इस रिश्ते को ही तार तार कर दिया है। एक पति अपनी पत्नी को दूसरे के साथ सबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन पत्नी का ऐसा काम करने से मना करना उसके लिए ही घातक साबित हो गया।
नवविवाहिता से उसका पति वाइफ एक्सचेंज पार्टी का हिस्सा बनने के लिए दबाव डाल रहा था। पत्नी के इंकार करने से पति इतना नाराज हुआ कि हर दिन पत्नी के साथ जबरदस्ती Unnatural Sex करने लगा। अप्राकृतिक कृत्य के साथ पति अपनी ही पत्नी को 50 लाख दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता बीमारी का बहाना बनाकर अपने मायके भोपाल लौटी और परिजनों को पूरी कहानी बताई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377, 498a, 323, 506, 34, 3/4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।कोहेफिजा की रहने वाली 21 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरी शादी मोहम्मद अम्मार से हुई है। वो राजस्थान के बीकानेर में एक 5 सितारा होटल में नौकरी करते हैं। शादी के बाद वो मुझे अपने साथ बीकानेर लेकर गए। वहां पति ने पत्नी से एक्सचेंज पार्टी में चलने के लिए कहने लगा। मना करने पर पति ने कहा कि वह नए जमाने का लड़का है और लड़कियों के अलावा लड़कों के साथ भी संबंध बनाता है। मना करने पर वह पत्नी के साथ अप्राकृतिक काम करने लगा। युवती के आरोप के बाद पुलिस ने थाना में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments