Tuesday, October 27, 2026
Home देश World Cup cricket: वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्रोविशनल टीम...

World Cup cricket: वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्रोविशनल टीम का ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका

419

पर्थ। World Cup cricket: ऑस्ट्रेलिया ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए प्रोविशनल टीम का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की कप्तानी में प्रोविशनल 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में युवा लेग स्पिनर तनवीर संघा, नैथ एलिस और एरॉन हार्डी को चुना नहीं गया है।

 

हालांकि बोर्ड ने भारत जाने वाली टीम में दो स्पिनर्स को मौका देने का फैसला किया जिसमें एडम जैम्पा और एश्टन एगर का नाम शामिल है। भारत की पिचों को स्पिनर्स के मुफीद माना जाता है।

https://twitter.com/CricketAus/status/1699226609851736134?s=20

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार साल 2015 में वर्ल्ड कप जीता था जब वह मेजबान था। सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाली टीम एक बार फिर खिताब पर कब्जा करने को बेताब है।