Saturday, October 31, 2026
Home Breaking युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी, FIR दर्ज

युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी, FIR दर्ज

274

The Duniyadari:रायपुर- रायपुर में एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी गई है। युवक पर सड़क से गुजरते समय दूसरे युवक ने अटैक किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में पंडरी पुलिस FIR दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यशवंत यादव ने थाने में शिकायत दी जिसमें बताया कि वह कांपा रायपुर में रहता है और ड्राइवर का काम करता है। सुबह वह मोवा ब्रिज के पास नाश्ता करके घर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर दो लड़के आए, जिसमें एक लोधिपारा निवासी केनो नाम का था।

उसने सुबह गाली देने की बात पर हुए विवाद को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी। बहसबाजी के बाद आरोपी ने धक्का मारते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने अपनी जेब में पड़ी शराब की बोतल निकाल कर यशवंत के सिर पर मार दी।

जैसे यशवंत बुरी तरह लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर गया। आरोपी बाइक में बैठकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में पंडरी पुलिस अब आगे की जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश कर रही है।