Wednesday, August 26, 2026
Home Breaking कलेक्टर ने की माँ दंतेश्वरी इथेनॉल प्लांट की समीक्षा

कलेक्टर ने की माँ दंतेश्वरी इथेनॉल प्लांट की समीक्षा

227
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोण्डागांव– कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरूवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में माँ दंतेश्वरी इथेनॉल प्लांट का स्थापना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान प्लांट के प्रबंध संचालक विकास खन्ना द्वारा प्लांट की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई तथा आगामी कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस दौरान प्लांट के सुचारु संचालन हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। चर्चा के दौरान समिति द्वारा जिला प्रशासन से प्लांट के संचालन हेतु आवश्यक सहायता दिए जाने की बात कही गई ।