Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking प्रोफेसर पर हमला करने वाले मुख्य इनामी आरोपी को पुलिस ने किया...

प्रोफेसर पर हमला करने वाले मुख्य इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

143

The Duniyadari: दुर्ग- जिले के भिलाई-3 में प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमला करने वाले मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रोबीर अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में छिपकर रह रहा था।

दरअसल, 19 जुलाई 2024 की शाम 4 बजे महाविद्यालय से घर जाते समय प्रोफेसर विनोद शर्मा पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और बेटी का नाम भी सामने आया था।

पुलिस ने चैतन्य बघेल से थाने में कई घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ भी की थी। पुलिस ने बताया था कि, चैतन्य बघेल और उनकी बहन का मोबाइल उन्होंने जांच के लिए जब्त किया है। इस मामले में शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार समेत कई लोग गिरफ्तार किए गए थे, लेकिन मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा फरार था।

पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने प्रोबीर समेत 3 आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने प्रोबीर शर्मा को उसकी पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे लेकर भिलाई आ रही है। एसपी जितेंद्र शुक्ला इसे लेकर सोमवार को बड़ा खुलासा भी कर सकते हैं।