The Duniyadari: रायपुर- राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 15 की रहने वाली परमेश्वरी मानिक पूरी अपने बेटे और बेटी के साथ नेवरा स्थित चॉइस सेंटर आधार कार्ड के नवीनीकरण के लिए गई थीं।
काम पूरा होने के बाद वह अपने बेटे के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अग्रसेन चौक और गुरु घासीदास चौक के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान महिला ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।















