Tuesday, October 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ फासी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी...

फासी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

1040

The duniyadari बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 4 निवासी रमेश विश्वकर्मा (35 वर्ष) का शव आज सुबह उसके घर में फांसी पर लटका मिला. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. घर से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मामले में रामानुजगंज थाना प्रभारी ललित यादव ने बताया कि युवक शराब का आदी था जिसके कारण वह अपनी पत्नी से काफी लड़ाई झगड़ा करता था. पत्नी उसे काफी दिनों से छोड़ कर चली गई थी. इसी बीच माता-पिता से भी वह लड़ाई झगड़ा करता था. जिसके कारण माता पिता भी उससे अलग रहने लगे थे. आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा शराब का सेवन करने के कारण युवक ने आत्महत्या की होगी.