Tuesday, April 21, 2026
Home देश बड़ी खबरः मोदी कैबिनेट ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण...

बड़ी खबरः मोदी कैबिनेट ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को दी मंजूरी

317

The duniyadari dot कॉम। संसद का विशेष सत्र सोमवार, 18 सितंबर से शुरू हुआ है। इस विशेष सत्र के बीच सोमवार को पीएम मोदी ने शाम के 6.30 बजे कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई और कैबिनेट की इस बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह बिल कल 19 सितंबर या 20 सितंबर को नई संसद में पेश किया जाएगा।

नई संसद में यह पहला बिल पेश होगा और बिल पारित होने के बाद नई संसद का पहला कानून होगा। सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को अपनी मंजूरी दी है।