Wednesday, March 18, 2026
Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि दी भागवत ने, स्व. दिलीप सिंह जूदेव...

ब्रेकिंग: बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि दी भागवत ने, स्व. दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, कल अंबिकापुर में सभा 

266

जशपुर। Dilip Singh Judev: पूर्व सांसद और जशपुर राजघराने के प्रमुख स्व. दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत Mohan Bhagwat ने आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Dilip Singh Judev: आरएसएस प्रमुख रविवार शाम रांची से जशपुर पहुंचे। उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम में रात्रि विश्राम किया। शाम को यहां पर शाखा का पथ संचलन और आरती रखी गई थी, जिसमें वे शामिल हुए। साथ ही संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों से उन्होंने मुलाकात की।

Dilip Singh Judev: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत Mohan Bhagwat सोमवार सुबह करीब 10 बजे जशपुर के विजय विहार पैलेस पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय जूदेव की पत्नी माधवी सिंह और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पैलेस में उन्होंने जूदेव की स्मृतियों का अवलोकन किया। भागवत ने स्वर्गीय जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया।

 

Dilip Singh Judev: बता दें कि स्वर्गीय जूदेव की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा  तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सन् 2013 में की थी। इसके कुछ दिन पहले 14 अगस्त को जूदेव का देहावसान हुआ था। प्रतिमा लगभग 3 साल पहले बनकर तैयार हो गई है।

Dilip Singh Judev: संघ प्रमुख मंगलवार को अंबिकापुर में आयोजित बौद्धिक सभा में भी अपना विचार रखेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ का उत्तरी भाग राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Dilip Singh Judev: सरगुजा संभाग में कुल 14 विधानसभा सीटें हैं जिनमें पिछली बार भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि जशपुर जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है, वहां से भी सभी विधानसभा सीटें गंवानी पड़ी थी।