Monday, August 17, 2026
Home Breaking महिला को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद...

महिला को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद आरोपी युवक स्वयं छुरा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया

144

The Duniyadari: गरियाबंद- जिले के छुरा थाना क्षेत्र के आवासपारा मोहल्ले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 35 वर्षीय महिला बिसनी मार्कंडेय की हत्या उसके पूर्व पति गोपी मार्कंडेय ने धारदार हथियार से कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक स्वयं छुरा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

थाना प्रभारी दिलिप मेश्राम ने बताया कि आरोपी युवक महासमुंद जिले का रहने वाला है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों का सामाजिक रूप से तलाक हो चुका था.

लेकिन इसके बावजूद गोपी, बिसनी को दोबारा अपने साथ रखना चाहता था। इस बात को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे। मृतका दो बच्चों की मां थी और बच्चों के साथ ही आवासपारा में रह रही थी।