Sunday, June 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से , नवनियुक्त राज्यपाल...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से , नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका को दी बधाई

302

The duniyadari रायपुर : राष्ट्रपति ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने के लिए बधाई दी और उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया है.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आदरणीय रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा. समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं.