Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking राजधानी पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत

राजधानी पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत

164

The Duniyadari: रायपुर- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में राजकीय गमछा पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा भी उपस्थित थे।