Saturday, June 27, 2026
Home Breaking शहीद एएसपी आकाश राव को मुख्यमंत्री साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष, उप...

शहीद एएसपी आकाश राव को मुख्यमंत्री साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने दिया कांधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई…

185

The Duniyadari: रायपुर- सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को माना स्थित चौथी वाहिनी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया.

माना स्थित चौथी वाहिनी में आयोजित कार्यक्रम से पहले राजधानी निवास स्थित चंगोराभाठा स्थित निवास से सजे-धजे रथ से अंतिम यात्रा निकली, यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए.

शहीद के अंतिम दर्शन करने लोग रास्ते में खड़े होकर उन्हें नमन करते हुए नजर आए. चौथी वाहिनी में शहीद को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की.