Saturday, October 10, 2026
Home Breaking हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात: ग्रामीण को फिर उतारा की मौत…

हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात: ग्रामीण को फिर उतारा की मौत…

260

गरियाबंद– जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र ने हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई. जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह 3 बजे ग्रामीण फुटु तोड़ने गया था, तभी तीन हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई.

यह घटना फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम बनगवा की है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है. वन विभाग ने हाथियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. इसके बाद भी ग्रामीण हाथी की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर वन अमला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं.