Friday, August 14, 2026
Home Breaking अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

230

The Duniyadari: पिलनी– पिलनी में अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सीएलआर चौक पर आरोपी को संदिग्ध लगने पर पकड़ा। आरोपी के पास से टोपीदार बंदूक बरामद की गई है।

थानाधिकारी नारायण सिंह कविया ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान सीएलआर चौक पर एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से टोपीदार बंदूक बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए।

आरोपी की पहचान हरियाणा के भिवानी के टोडा क्षेत्र के झाझड़ा गांव निवासी रामपाल पुत्र अमीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी नारायण सिंह कविया के साथ शीशराम, महावीर, धर्मवीर और प्रवीण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। विशेष रूप से पुलिसकर्मी प्रवीण की भूमिका महत्वपूर्ण रही। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।