Thursday, October 22, 2026
Home उत्तरप्रदेश आजम खान कांग्रेस में शामिल होंगे? पोस्टर के बाद राजनीतिक अटकलें तेज

आजम खान कांग्रेस में शामिल होंगे? पोस्टर के बाद राजनीतिक अटकलें तेज

204

The Duniyadari : लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान हाल ही में 23 महीने की जेल की सजा पूरी कर रिहा हुए हैं। रिहाई के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया था, जिसमें उनके किसी अन्य दल में शामिल होने की चर्चाएं भी थीं।

हाल ही में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आजम खान का पोस्टर लगाया गया, जिसमें राहुल गांधी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय के साथ उनकी फोटो दिखाई गई है। पोस्टर में रिहाई की बधाई और उनके संघर्ष की तारीफ की गई है।

पोस्टर के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या आजम खान कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि, न तो कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही आजम खान की ओर से। केवल चर्चाएं और अनुमान ही जारी हैं।