Sunday, November 8, 2026
Home पुलिस एक्शन मोड पर राजधानी पुलिस, दादागिरी करने वालो की निकाली हेकड़ी, गुंडा-बदमाश-अड्डेबाज़ों...

एक्शन मोड पर राजधानी पुलिस, दादागिरी करने वालो की निकाली हेकड़ी, गुंडा-बदमाश-अड्डेबाज़ों को बनाया मुर्गा,लगवाई उठक-बैठक,देखे VIDEO

376

रायपुर । राजधानी पुलिस अब बढ़ते अपराध की रोकधाम के लिए एक्शन मोड पर नज़र आ रही है।यह वीडियो टिकरापारा थाना का है जहां तकरीबन 20 चाकुबाज़, गुंडा, बदमाश सहित अड्डेबाज़ों को पुलिस ने थाना लाकर उठक-बैठक लगवाई और मुर्गा बनाया।

 

थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान लगातार ज़ारी रखा जाएगा, समय-समय पर सभी निगरानी गुंडा-बदमाशो को थाना हाज़िर होने हिदायत दी गयी है साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से आदतन अपराधियो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है जिनको न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

थाना प्रभारी बेरिया ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही सिविल टीम को मुखबिर सूचना तंत्र मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए गए है जिससे किसी प्रकार की घटना होने पर पुलिस द्ववारा त्योरित कार्यवाही को अंजाम दिया जा सके।