Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking कलेक्टर ने बारिश की संभावना देखते हुए धान की सुरक्षा के निर्देश...

कलेक्टर ने बारिश की संभावना देखते हुए धान की सुरक्षा के निर्देश दिए

137

The Duniyadari:महासमुंद- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बारिश की संभावना को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने कहा है। धान खरीदी के निरीक्षण हेतु नियुक्त समस्त नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों में बारिश से धान के बचाव की समुचित व्यवस्था करें और जानकारी लेते रहे। उन्होंने प्राप्त जानकारी अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश से धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने ज़िले के सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में जाकर बारिश से समुचित बचाव की व्यवस्था की रिपोर्ट प्राप्त करने और जहां आवश्यकता है, आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की स्टेकिंग बारिश से बचाव के लिए उचित तरीके से ढका हुआ हो, यह सुनिश्चित करें।

किसी भी स्थिति में धान खराब न हो। सभी उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल से धान के स्टेकिंग ढका रहे, इसका ध्यान रखे। किसी भी केंद्र में अव्यवस्था दिखे तो तत्काल दुरुस्त करवाते हुए जिला कार्यालय को सूचित करे। साथ ही नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी रिपोर्ट एकत्रित करवाएं।