Saturday, September 12, 2026
Home कवर्धा कवर्धा में गृह मंत्री के काफिले से बाइक की भिड़ंत, दो युवक...

कवर्धा में गृह मंत्री के काफिले से बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल

101

The Duniyadari : रायपुर। कवर्धा जिले में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के दौरे के दौरान एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। मंत्री के काफिले की एक गाड़ी से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री कवर्धा प्रवास पर थे। रेस्ट हाउस से निकलते समय काफिले के गुजरने के दौरान बाइक अचानक वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर के चलते बाइक सवार युवक संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें हाथ-पैर में चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई।