Thursday, October 22, 2026
Home कांकेर कांकेर के छिंदखड़क जंगल में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को...

कांकेर के छिंदखड़क जंगल में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को किया ढेर

230

The Duniyadari :

कांकेर। जिले के छिंदखड़क जंगलों में रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने इस घटना की पुष्टि की है।

सुबह सर्चिंग पर निकले जवानों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग अब भी जारी है। सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है और माना जा रहा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सक