Thursday, April 16, 2026
Home देश कांग्रेस का हल्ला बोल शुरु, राहुल भी रामलीला मैदान पहुंचे, अधीर रंजन...

कांग्रेस का हल्ला बोल शुरु, राहुल भी रामलीला मैदान पहुंचे, अधीर रंजन चौधरी की पुलिस से झड़प

274

Congress started speaking out, Rahul also reached Ramlila Maidan, Adhir Ranjan Chowdhury clashed with police

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में लोगों की भीड़ जुटनी शुुरु हो चुकी है।  इस रैली में शामिल होने के लिए देशभर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं।रामलीला मैदान में गुब्बारा लगाया गया है जिसमें महंगाई के खिलाफ स्‍लोगन भी लिखे गए हैं।

बताया जा रहा है कि पहले कांग्रेस के महासचिवक, प्रभारी और सीनियर नेता AICC मुख्यालय पहुंचेंगे, उसके बाद बसों के जरिए एकसाथ रामलीला मैदान जाएंगे. महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया जाएगा. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस की इस रैली को देखते हुए पुलिस ने भी खास इंतजाम किए हैं. महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया जाएगा। इस बीच खबर है कि अधीर रंजन चौधरी अपने समर्थकों के साथ मार्च निकाल रहे थे और इसी दौरान समर्थकों और दिल्ली पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई, उसके बाद कांग्रेस समर्थकों को पुलिस ने रामलीला मैदान में आकर छोड़ दिया।