Sunday, October 25, 2026
Home Breaking कोंटा के डोंडरा में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, सुरक्षा बलों पर किया...

कोंटा के डोंडरा में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, सुरक्षा बलों पर किया गया हमला

256

The Duniyadari: सुकमा- कोंटा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोंटा डिविजन के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं। घटना में कोंटा टीआई सोनल ग्वाला घायल हैं। मौके के लिए फोर्स को रवाना किया गया है।

दरअसल, नक्सलियों ने कल यानी 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था, इसे लेकर एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले थे, इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए।

ब्लास्ट में कुछ और अधिकारी घायल हुए हैं, जिनका कोंटा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं एएसपी की शहादत की सूचना मिलने पर उनकी टीम के जवान फूट-फूटकर रोते रहे।