Sunday, October 25, 2026
Home Breaking CG BREAKING: शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को CM साय ने दी...

CG BREAKING: शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को CM साय ने दी श्रद्धांजलि

254

The Duniyadari: सुकमा-  शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को CM साय ने श्रद्धांजलि दी। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किये गये आई ई डी विस्फोट में ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनके साहस को नमन करता हूँ।

इस कायरतापूर्ण हमले में कुछ अन्य अधिकारी व जवानों के भी घायल होने की खबर है। अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज हेतु निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है और उसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है।

इसी से बौखला कर नक्सली इस तरह की कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज़्यादा दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जायेगा।