Wednesday, October 21, 2026
Home देश कोयंबटूर ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, श्रीलंका में ईस्टर पर हुए आतंकी...

कोयंबटूर ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, श्रीलंका में ईस्टर पर हुए आतंकी हमले जैसी थी साजिश, चेन्नई सहित 20 जगहों पर NIA की छापेमारी

356

नई दिल्ली। Coimbatore Cylinder Car Blast Case: तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए कार ब्लास्ट केस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच शुरू हो गई है। इस केस की जांच कर रही एनआईए ने चेन्नई सहित 20 जगहों पर छापेमारी की है।

Coimbatore Cylinder Car Blast Case:  कोयंबटूर के कार विस्फोट को श्रीलंका में ईस्टर के दौरान हुए बम विस्फोटों के समान एक आतंकवादी हमले के रूप में माना जा रहा है। जांच में जुटे तमिलनाडु पुलिस के अधिकारियों ने यह भी पाया है कि जश्मी मुबीन ने श्रीलंका में ईस्टर दिवस पर बमबारी के मुख्य साजिशकर्ता सहित कुछ आतंकवादी तत्वों के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश की थी।

Coimbatore Cylinder Car Blast Case:  बता दें कि दीपावली से ठीक एक दिन पहले तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक मंदिर के सामने कार में ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में जश्मी मुबीन नामक एक युवक की मौत हो गई थी। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने मुबीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। जिसके बाद इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई थी।