Monday, April 20, 2026
Home Breaking कोरबा के सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी, मंत्री के...

कोरबा के सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी, मंत्री के निर्देश पर जांच शुरू

12
Oplus_16908288

The Duniyadari: KORBA-  कोरबा के सरकारी वीआईपी गेस्ट हाउस में डीएसपीएम प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के अधिकारियों की शराब पार्टी का मामला सामने आया है। चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत पांच अधिकारियों को शराब पीते हुए पकड़ा गया। घटना के बाद बीयर और शराब की बोतलें भी मौके से बरामद होने की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि उसी गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं की बैठक चल रही थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को एक कमरे से तेज आवाज और सिगरेट का धुआं निकलता दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को दी।

मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी के एमडी एसके कटियार से फोन पर बात की और तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एमडी ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कोरबा दौरे के दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान अधिकारियों की शराब पार्टी का खुलासा हुआ।

फिलहाल मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है और जांच के बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।