Monday, April 20, 2026
Home Breaking कबाड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान…

कबाड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान…

10
Oplus_16908288

The Duniyadari: मुंगेली जिले के लोरमी में रविवार देर रात एक कबाड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। झझुपुरी रोड स्थित दुकान में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

घटना में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आग रिहायशी इलाके में स्थित कबाड़ी दुकान में लगी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह स्थान एसडीएम और तहसील कार्यालय के भी करीब बताया जा रहा है। आग फैलने के डर से आसपास के रहवासी घरों से बाहर निकल आए।

वार्ड क्रमांक 7 के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद उन्होंने कई बार फायर ब्रिगेड और आपातकालीन नंबरों पर कॉल किया, लेकिन लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कोई हैंडपंप से पानी ला रहा था तो कोई घरों से बाल्टियों में पानी भरकर आग पर डाल रहा था।

पूरी रात लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।