Monday, April 20, 2026
Home Breaking KORBA: मकान की दीवार गिरी, सो रहा परिवार मलबे में दबा —...

KORBA: मकान की दीवार गिरी, सो रहा परिवार मलबे में दबा — पति-पत्नी व बच्चा गंभीर घायल

11
Oplus_16908288

The Duniyadari: KORBA- शहर के कपाटमुडा रोड में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब मौसम अचानक बदलने के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोसी घर पर जा गिरी।

इस घटना में घर के अंदर सो रहा पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में पति-पत्नी और उनका छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर, कपाटमुडा रोड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, संतोष वर्मा द्वारा बनवाए जा रहे तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर बगल में स्थित अजय धनवार के घर पर गिर गई। उस समय अजय धनवार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर के अंदर सो रहे थे।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में घर के अंदर रखा दोपहिया स्कूटर, बर्तन, बिस्तर समेत घरेलू सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद घर के भीतर अब भी ईंट और मलबा बिखरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।