Wednesday, April 22, 2026
Home Breaking गर्मी की भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, रायपुर...

गर्मी की भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, रायपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

19

The Duniyadari: रायपुर- गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष सुविधा देने का निर्णय लिया है।

यात्रियों की मांग को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन और शालीमार स्टेशन के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08865 समर स्पेशल 27 अप्रैल 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से शाम 5:10 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन क्रमशः गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08866 समर स्पेशल 28 अप्रैल 2026 को शालीमार से शाम 6:00 बजे रवाना होगी और इसी मार्ग से होते हुए अगले दिन दोपहर 3:35 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिसमें गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर शामिल हैं।

कोच संरचना की बात करें तो इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 21 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर, 3 एसी थ्री-टियर, 1 एसी टू-टियर और 1 वीपीयू कोच शामिल रहेंगे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय-सारणी और सीट उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक रेलवे वेबसाइट या NTES ऐप के माध्यम से अवश्य जांच लें।