Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा कोरबा: SP ने डायल 112 के कर्मचारियों की ली मीटिंग… रिस्पांस टाइम...

कोरबा: SP ने डायल 112 के कर्मचारियों की ली मीटिंग… रिस्पांस टाइम कम से कम रखने दी गई हिदायत..

369

कोरबा। उर्जानगरी के ऊर्जावान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज डायल 112 ले कर्मचारियों की बैठक ली। मीटिंग में उपस्थित कर्मचारियों रिस्पांस कम रखने की हिदायत दी हैं। उन्होंने कहा है कि छोटी छोटी घटनाओं को भी रिस्पांस देने की जरूरत हैं। जिससे घटित होने वाली घटनाओं को रोका जा सकें। एसपी ने अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही हैं।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा डायल 112 के कर्मचारियों का रक्षित केंद्र परिसर में मीटिंग लिया गया । मीटिंग के दौरान संतोष सिंह ने डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की समझाइश दी गई ।

संतोष सिंह ने कहा की इवेंट मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद किया जाना चाहिए एवम रिस्पांस टाइम को कम से कम रखने का प्रयास करना चाहिए । छोटी से छोटी घटना को भी गंभीर घटना मानकर घटनास्थल पर तत्काल पहुंचना चाहिए , मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घायल एवं पीड़ितों को अविलंब सहायता प्रदान करें । संतोष सिंह द्वारा अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किए जाने की भी घोषणा की गई ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा , डायल 112 के प्रभारी सउनि रूबेन कुजूर सहित डायल 112 सेवा प्रदाता कंपनी के ड्राइवर अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।