Friday, May 8, 2026
Home Breaking खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध गिट्टी-मुरूम ले जा रहे 2 हाईवा...

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध गिट्टी-मुरूम ले जा रहे 2 हाईवा जब्त; सीएम साय के निर्देश पर जारी है सख्ती

11

The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। राज्य स्तर पर सचिव एवं संचालक खनिज के मार्गदर्शन में कार्रवाई तेज है। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज परिवहन में लगे 2 हाईवा वाहनों को जब्त किया है।

खनिज विभाग की टीम ने गश्त के दौरान डुमरडीह, चवेली और सुकुलदैहान क्षेत्र में छापेमारी की। जांच में दो हाईवा अवैध रूप से गिट्टी और मुरूम का परिवहन करते पकड़े गए। दोनों वाहनों को थाना ठेलकाडीह को सौंप दिया गया है।

जिला खनिज अधिकारी के मुताबिक ग्राम डुमरडीह में कन्हैया अग्रवाल के स्वामित्व वाला 10 चक्का हाईवा क्रमांक सीजी 09 जेजे 7555 चालक बाबूलाल गिट्टी ले जा रहा था। वहीं संतोष साहू के स्वामित्व वाला हाईवा क्रमांक सीजी 09 एमडी 4151 चालक यशवंत कुमार निषाद मुरूम का अवैध परिवहन कर रहा था।

दोनों मामलों में खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। विभाग ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण रोकने के लिए गश्त और सघन जांच जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।