Thursday, October 22, 2026
Home Breaking ग्राम मटंग मेें दो लाख से अधिक का शराब

ग्राम मटंग मेें दो लाख से अधिक का शराब

274

The Duniyadari: भिलाई– नगर निगम एवं पंचायत चुनावों में बंटने आये एमपी का 31 पेटी गोवा ब्राण्ड अवैध शराब को स्वीफ्ट कार सहित आबकारी विभाग ने जब्त की है। इसके आरोपी को अवैध शराब के मामले में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी की टीम की जांच में पुकेश्वर खरे उर्फ नानू के कब्जे से मध्यप्रदेश की 31 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा बरामद की, जिसकी कुल कीमत 2,01,500 रूपए आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 5 लाख है।

इस प्रकार जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7,01,500 रूपए है। यह कार्रवाई दुर्ग जिले के ग्राम मटंग-मानिकचौरी मार्ग, थाना उतई के पास की गई। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आबकारी उपायुक्त जीके भगत, सहायक आयुक्त सीआर साहू के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक गीतांजलि तारम, आबकारी मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक खुलदीप यादव, ड्राइवर धनराज एवं नोहर का सराहनीय योगदान रहा।

100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्त:-

एक अन्य मामले में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम शिकारीडेरा परसवारा में आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई कर 100 लीटर कच्ची शराब और 2400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शराब और महुआ लाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।