Friday, October 23, 2026
Home देश चुनाव में आई अजब मांग- बंदर भगाओ, वोट पाओ; नहीं तो होगा...

चुनाव में आई अजब मांग- बंदर भगाओ, वोट पाओ; नहीं तो होगा बहिष्कार

362

लखनऊ। Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके मलिहाबाद के चैना गांव के मतदाताओं ने चुनाव के लिए एक अनूठी मांग रखी है। लोगों ने कहा कि जब तक गांव से बंदरों को बाहर नहीं निकाला जाएगा, वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

चैना गांव में करीब 650 की आबादी में करीब 300 मतदाता हैं. स्थानीय निवासी जितेंद्र दीक्षित ने कहा, ‘इस चुनाव के लिए ‘बंदर भगाओ, वोट पाओ’ हमारा नारा है। यहां बंदर एक बड़ी समस्या है. पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से ज्यादा लोगों और बच्चों को बंदरों ने काटा है।

बच्चों को घर के अंदर रखने को मजबूर हुए लोग

उन्होंने आगे कहा कि ‘बंदरों ने रसोई पर आक्रमण किया और खाना खराब कर दिया, हम बच्चों को घर के अंदर रखने के लिए मजबूर हैं। लोग बंदरों से डर के रह रहे हैं। प्रशासन से हमारी अपील पर भी कोई ध्यान नहीं दिया है।’ राज्य चुनाव कार्यालय ने अब समस्या का संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन को समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है।

जिले के एक अधिकारी ने कहा कि वे एक लंगूर को उसके मालिक के साथ गांव भेजेंगे। लंगूर के होने से बंदर भाग जाएंगे। इस बीच, ग्रामीण चाहते हैं कि बंदरों को पकड़कर किसी अन्य वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाए। दीक्षित कहते हैं, ‘लंगूर एक अस्थायी उपाय हो सकता है लेकिन हम चाहते हैं कि बंदर पकड़े जाएं, ना कि केवल भगाए जाएं, क्योंकि वे जल्द से जल्द वापस लौट आएंगे।